अपना राज्य चुनें
PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, MP कैबिनेट की विशेष बैठक में CM मोहन यादव ने
मध्यप्रदेश 2 5 hours ago

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और राजनीतिक सफर की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर अपने आप में खास है। उन्होंने बताया कि मोदी जितनी बार विधायक का चुनाव लड़े, उतनी ही बार मुख्यमंत्री बने और जितनी बार सांसद बने, उतनी ही बार प्रधानमंत्री बने।

2014 से पहले गठबंधन सरकारों का दौर

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में सहानुभूति की लहर के चलते कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद देश की राजनीति में गठबंधन सरकारों का दौर प्रमुखता से देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के अनुसार, उस समय यह धारणा बन गई थी कि केंद्र में बिना गठबंधन के सरकार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में भी माना जाता था कि वह अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकती।

2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना अहम फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी को सीधे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना एक बड़ा राजनीतिक फैसला था। इसके बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।

विशेष कैबिनेट बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को रेखांकित किया और उनके राजनीतिक सफर की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...