अपना राज्य चुनें
CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 6 अक्टूबर को होगा आयोजन, रोजगार और स्वरोजगार की मिलेगी जानकारी
मध्यप्रदेश 24 4 days ago

मध्यप्रदेश शासन की ओर से CM Youth Conclave 2026 का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कॉन्क्लेव में पात्रता, पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। युवाओं को सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में सार्वजनिक एवं निजी विश्वविद्यालयों की सहभागिता रहेगी। विश्वविद्यालयों की ओर से युवाओं को कॅरियर मार्गदर्शन, नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
CM Youth Conclave 2026 युवाओं को कॅरियर, रोजगार और स्वरोजगार के विकल्पों को समझने तथा उपलब्ध अवसरों से जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...