अपना राज्य चुनें
उमरिया में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज हिरासत में, CM के दौरे से पहले बढ़ा सियासी तनाव
मध्यप्रदेश 5 7 hours ago

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज को बुधवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, वह मानपुर जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नौरोजाबाद थाने पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम उनके निवास पर पहुंची थी। घर के आसपास करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस की मौजूदगी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
अनुराग सिंह अंबुज को हिरासत में लिए जाने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया जिले के दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। इससे पहले युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने की घोषणा की गई थी। इसी घटनाक्रम के बीच युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हिरासत का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल अनुराग सिंह अंबुज को हिरासत में लेने के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...