भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘अभ्युदय 2026’ सत्रारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज फेक न्यूज नहीं, बल्कि ‘नेक न्यूज’ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सत्ता के विरोध में हो सकती है, लेकिन राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं गीतकार पीयूष मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...