भोपाल के रविंद्र भवन में ‘कृषि इनोवेशन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav और सहकारिता मंत्री Vishwas Sarang शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया और अपने छात्र जीवन तथा खेती से जुड़े अनुभव साझा किए।
CM Mohan Yadav ने बताया कि वह किसान परिवार से आते हैं और खेती उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। उन्होंने उज्जैन में खेती के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि बारिश के समय नदी के पानी के बीच से खेतों तक पहुंचना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज भी खेती से उनका लगाव बना हुआ है और खेत में काम करने का अलग ही आनंद है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले खेती मुख्य रूप से बारिश पर निर्भर थी। बाद में कुओं और सिंचाई की व्यवस्था विकसित हुई और खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए भी काफी प्रयास करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां बदली हैं और सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी हैं...