भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में इंजीनियरों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राचीन रचनाओं और ऐतिहासिक भवनों से लेकर आधुनिक निर्माण तक में इंजीनियरिंग और महान विभूतियों की कला साधना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों को प्रदेश और देश के विकास का इंजन बताते हुए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग यानी PWD और CSIR-AMPRI Bhopal के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए। Fly Ash आधारित तकनीक और सीमेंट रहित सड़क निर्माण कार्यक्रम के दौरान हुए MoU के तहत Fly Ash आधारित Cement Technology और बिना सीमेंट के Concrete Roads बनाने से जुड़े नवाचारों पर काम किया जाएगा। इन तकनीकों के जरिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने की बात कही गई। Sir M. Visvesvaraya को किया गया नमन समारोह की शुरुआत भारत रत्न Sir Mokshagundam Visvesvaraya के स्मरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। CM Mohan Yadav ने अजंता-एलोरा, मंदसौर के धर्मराजेश्वर और प्राचीन मंदिरों का उदाहरण देते हुए इंजीनियरिंग कौशल की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्राचीन निर्माण भारत के कौशल और तकनीकी क्षमता को दर्शाते हैं, उसी तरह आज के इंजीनियर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। Green Building Technology पर जोर लोक निर्माण मंत्री Rakesh Singh ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब सरकारी भवनों का निर्माण Green Building Technology पर आधारित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले एक वर्ष में MPRDC द्वारा लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य किए जाएंगे। PWD के प्रमुख सचिव Sukhveer Singh ने ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और आधुनिक निर्माण तकनीकों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उनके अनुसार, पिछले 9 महीनों में इन प्रयासों के चलते दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियर सम्मानित समारोह में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सड़क सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और इंजीनियरों को सम्मानित किया गया। ईश्वर सिंह चंदेली, मानवेंद्र सिंह सेंगर और मनीष कुमार शर्मा सहित कई युवा एवं वरिष्ठ अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, सेवानिवृत्त सचिव सतीश चंद्र पांडे और सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता जी.एस. पल्नितकर को विशेष सम्मान से नवाजा गया। राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह में Green Technology, आधुनिक निर्माण तकनीक, सड़क सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर प्रदेश की आगामी योजनाओं पर जोर दिया गया।
खबरें और भी हैं...