अपना राज्य चुनें
NEET रीटेस्ट से पहले केंद्र की बड़ी कार्रवाई, 22 जून तक Telegram पर बैन
ताजा खबरें 5 12 hours ago

NEET-UG रीटेस्ट से पहले केंद्र सरकार ने नकल और फर्जी पेपर लीक के दावों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 22 जून 2026 तक Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही 30 जून तक Telegram पर भेजे गए संदेशों को एडिट करने की सुविधा भी बंद कर दी गई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। NTA का कहना है कि कई साइबर ठगी गिरोह Telegram के जरिए NEET अभ्यर्थियों को निशाना बना रहे थे और पेपर लीक होने के झूठे दावे कर छात्रों को गुमराह कर रहे थे।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने NTA और विभिन्न राज्यों की पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कई Telegram चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स की पहचान की। इसके बाद इन प्लेटफॉर्म्स को बंद करवाने की कार्रवाई की गई।

सरकार का मानना है कि इस कदम से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी तथा छात्रों को फर्जीवाड़े और साइबर ठगी से बचाया जा सकेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...