अपना राज्य चुनें
IPL 2027: ट्रेविस हेड ने लिया बड़ा फैसला, अगले सीजन में नहीं खेलेंगे; टूटेगी अभिषेक-हेड की जोड़ी
स्पोर्ट्स 10 8 hours ago

IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल के अगले सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड ने इस बारे में टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी दे दी है।

हेड के इस फैसले के पीछे ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट बताया जा रहा है। ऐसे में वह IPL 2027 में खेलते नजर नहीं आएंगे।

ट्रेविस हेड के बाहर होने से सनराइजर्स हैदराबाद की मशहूर ओपनिंग जोड़ी भी टूट जाएगी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से IPL में कई शानदार शुरुआत दिलाई हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ‘ट्रैविसेक’ के नाम से भी जानते हैं।

अब IPL 2027 में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। हेड की गैरमौजूदगी में SRH को नए ओपनिंग विकल्प की तलाश करनी पड़ सकती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...