अपना राज्य चुनें
MS Dhoni Retirement: IPL से खत्म हुआ धोनी का सफर, CSK ने बनाया टीम मेंटर
स्पोर्ट्स 9 8 hours ago

IPL 2027: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में बतौर खिलाड़ी अपने सफर को अलविदा कह दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए धोनी की नई भूमिका की जानकारी दी।

CSK ने अपने ऐलान में कहा कि धोनी अब टीम के मेंटर के रूप में नई पारी शुरू करेंगे। वह अपने अनुभव से टीम के खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपनी कप्तानी और शानदार खेल से करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

अब खिलाड़ी के रूप में मैदान पर धोनी का सफर समाप्त हो गया है, लेकिन CSK के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा। IPL 2027 में फैंस उन्हें एक नई भूमिका में देखेंगे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...