अपना राज्य चुनें
ग्रेटर नोएडा: महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का बाथरूम में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
देश 9 7 hours ago

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे के बाथरूम में मिला। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

रश्मि गौतम 2023 बैच की सब-इंस्पेक्टर थीं और साल 2024 से जारचा थाने में तैनात थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनके पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद उनके पिता ने साथ रहने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर से संपर्क किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो रश्मि गौतम बाथरूम में मृत अवस्था में मिलीं।

शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...