उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर राह चलते पुरुषों को अश्लील इशारे करने और अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप है। यह कार्रवाई कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर शिकायत मिलने के बाद की गई।
कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ मामला
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर दो महिलाओं पर राहगीर पुरुषों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। शिकायत मिलने के बाद सिगरा थाने की एंटी रोमियो स्क्वॉड मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
बिहार की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों महिलाओं के बिहार निवासी होने की जानकारी सामने आई। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया। अदालत से आदेश मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वाराणसी का यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर एंटी रोमियो स्क्वॉड महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जानी जाती है।
खबरें और भी हैं...