अपना राज्य चुनें
कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया
देश 20 1 day ago

कुलगाम, जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है।

कुलगाम जिले में CRPF की टीम पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान लगातार छठे दिन भी जारी है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान लारू इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां चलाकर किया था हमला

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को कुलगाम के अखरान गांव में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं।

इस हमले में CRPF के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद से ही सुरक्षा बल उनकी तलाश में लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे।

इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी

हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। लारू इलाके में हुई ताजा मुठभेड़ को इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आगे की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...