भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे पर टीम इंडिया कुल 12 मुकाबले खेलेगी, जिनमें 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं।
सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मुकाबले से होगी, जबकि दौरे का समापन दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा। न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेड्यूल की घोषणा की। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जबकि वनडे मैच सुबह 8:30 बजे और टेस्ट मैच सुबह 4:30 बजे से खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड दौरा भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन, टीम संयोजन और खिलाड़ियों की तैयारी को परखने के लिए यह सीरीज बेहद अहम होगी। क्रिकेट फैंस को भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद रहेगी।
खबरें और भी हैं...