बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 61 साल की उम्र में आमिर एक बार फिर अपना घर बसाने जा रहे हैं और गौरी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं. अब दोनों इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं और शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं.
खबरें और भी हैं...