लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (3 जून 2026) को राष्ट्रीय आदिवासी प्रोफेशनल कॉन्क्लेव को संबोधित किया. आदिवासी और वनवासी शब्दों का फर्क साफ करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय को भारत की सभ्यता और इतिहास की जड़ बताया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने दावा किया, ‘भयंकर आर्थिक सुनामी अब आ रही है. हर चीज के दाम बढ़ने वाले हैं. मेरे पास सिस्टम के अंदर से पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उनके बेटे, मंत्रियों, अजीत डोभाल सबके बारे में जानकारी आती रहती है. अब ये हो सकता है कि जनता के प्रेशर को सप्रेस करने की कोशिश करें, इमरजेंसी जैसी चीज करे दें. मेरे अंदाज से पीएम मोदी एक साल के अंदर प्रधानमंत्री नहीं होंगे.
खबरें और भी हैं...