भोपाल में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि परिवार पहले पार्थिव शरीर को दिल्ली ले जाने की योजना बना रहा था, लेकिन भीषण गर्मी और मेडिकल कारणों की वजह से फैसला बदल दिया गया।
आशीष शर्मा ने कहा कि इतनी गर्मी में लंबा सफर करना व्यावहारिक नहीं था, इसलिए परिवार ने भोपाल में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। उन्होंने आरोपी समार्थ सिंह के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। आशीष ने कहा कि इस पूरे मामले के लिए आरोपी पक्ष जिम्मेदार है और अब उन्हें ईमानदारी से सच सामने रखना चाहिए, क्योंकि जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई अब संभव नहीं है।
इधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर भोपाल एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रही है। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि एम्स की टीम ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का भरोसा दिया है।
खबरें और भी हैं...