मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
– पीएम मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान का शुभारंभ
– प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने मैनिट में युवाओं को दी नशे से दूर रहने की प्रेरणा
– नशा मुक्ति किसी विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम
– सीएम डॉ. मोहन ने सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प के राष्ट्रीय अभियान का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भोपाल स्थित मैनिट में नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दुनिया का सबसे युवा देश-सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत-दुनिया का सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश भारत है। स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले घोषणा की थी कि 21वीं सदी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ-शक्तिशाली-सर्वगुण संपन्न भारत बनाने के लिए नशे के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे युवा देश भारत के युवाओं को उसी के अनुरूप क्षमतावान होना चाहिए। भगवान श्री राम-श्री कृष्ण-गौतम बुद्ध की धरती सदैव दुनिया को आकर्षित करती रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति जीयो और जीने दो की प्रेरणा देती है। हमारी जीवन में प्रकृति से भी प्रेम करने की संस्कृति है। जैसा पिण्ड है वैसा ही ब्रह्मांड है। उन्होंने कहा कि हम जैसे हैं वैसी ही प्रकृति है। परमात्मा ने हमें 84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया है। हम शरीर की साधना से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर शरीर में परमात्मा है और असीम ताकत है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस ताकत का उपयोग सही दिशा में हो, हम सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। हम अपनी ऊर्जा-प्रतिभा-नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हों। विकसित भारत की पहली शर्त नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गली-गांव-मोहल्ले-घर और पूरे देश में युवा नशे से मु्क्त हो।
खबरें और भी हैं...