World Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए India की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। यह पिछले अनुमान से 0.5 प्रतिशत अंक अधिक है। बैंक के अनुसार मजबूत घरेलू मांग, Industry और Services सेक्टर की बेहतर स्थिति भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है।
World Bank ने कहा कि कमजोर मानसून और ऊंची Energy Prices के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी हुई है। Private और Government Spending, Investment तथा Consumption में व्यापक मजबूती देखने को मिल रही है।
यह अनुमान Reserve Bank of India के 6.7% के मौजूदा Growth Forecast से भी अधिक है। World Bank की Chief Economist for South Asia Franziska Ohnsorge के मुताबिक भारत में Domestic Demand काफी मजबूत बनी हुई है।
हालांकि, Energy Prices में लंबे समय तक बढ़ोतरी और महंगाई का दबाव आगे आर्थिक गतिविधियों के लिए चुनौती बन सकता है। इसके बावजूद World Bank ने India की Growth Outlook को पहले के मुकाबले बेहतर माना है।
खबरें और भी हैं...