कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली।
परिवार में शोक का माहौल है। निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं।
दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं अभिजीत दीपके
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे। वह कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
बताया गया है कि दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। हालांकि, उनकी वर्तमान स्थिति और रिहाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सवाल
अभिजीत दीपके की दादी के निधन के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंच पाएंगे। फिलहाल उनकी रिहाई या गांव लौटने को लेकर कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
परिवार के लिए यह कठिन समय है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अभिजीत दीपके को परिवार के पास जाने का अवसर मिल पाता है या नहीं।
खबरें और भी हैं...