Hyderabad District Consumer Disputes Redressal Commission ने फिल्म की स्क्रीनिंग में देरी के मामले में PVR Cinemas और PVR INOX को कुल ₹70,000 का भुगतान करने का आदेश दिया है।
मामला 20 जून 2025 को Telugu फिल्म Kubera की स्क्रीनिंग से जुड़ा है। Advocate Chanda Athish Kumar ने रात 10:35 बजे के शो की दो tickets बुक की थीं। उनके मुताबिक, theatre में पहुंचने के बाद भी commercial advertisements और promotional trailers चलते रहे और फिल्म करीब 10:52 बजे शुरू हुई।
कुमार ने शिकायत में कहा कि करीब 22 मिनट की देरी के कारण उनका घर पहुंचने का समय भी प्रभावित हुआ और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे service deficiency और unfair trade practice बताया।
PVR INOX ने अपने बचाव में कहा कि advertisements, trailers और public service awareness films का प्रदर्शन cinema business का हिस्सा है। हालांकि, Consumer Commission ने theatre chain की दलील को स्वीकार नहीं किया।
Commission ने PVR Cinemas और PVR INOX को शिकायतकर्ता को ₹20,000 compensation देने का निर्देश दिया। इसके अलावा ₹50,000 punitive damages District Consumer Welfare Fund में जमा कराने को कहा गया है।
Commission ने theatre chain को भविष्य में निर्धारित show time के बाद इस तरह लंबे समय तक commercial advertisements चलाने की practice को दोहराने से भी रोकने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं...