अपना राज्य चुनें
PM Kisan की 23वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.44 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹18,880 करोड़
एजुकेशन 112 5 months ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब ₹18,880 करोड़ की राशि भेजी जाएगी। इससे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी आय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई नई कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीटेक प्लेटफॉर्म, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ाना और खेती को अधिक सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाना है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा पश्चिम बंगाल समेत देशभर के किसानों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे कृषि क्षेत्र में कई नई योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...