छात्राओं को पिलाया पेशाब… प्रिंसिपल ने कहा- चॉकलेट खा लो…
गुना के घटावदा शासकीय स्कूल में 6वीं कक्षा के छात्र पर पांच छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब भरने का आरोप है। छात्राओं ने जब इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की, तो कथित तौर पर उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए कहा, “मुँह का स्वाद खराब हो गया है तो चॉकलेट खा लो, ठीक हो जाएगा… इस बात को यहीं खत्म कर दो, किसी से कहना नहीं।” मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खबरें और भी हैं...