अपना राज्य चुनें
NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
देश 3 5 hours ago

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आंसर की जारी होने के करीब एक घंटे बाद परिणाम जारी किए गए। NTA के अनुसार, मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके, इसलिए रिजल्ट निर्धारित समय पर घोषित किया गया है।

इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

अब रिजल्ट के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...