कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने दुर्गम पहाड़ों पर दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की आन, बान और शान को कायम रखा।
उन अमर जवानों का साहस हमें हर परिस्थिति में देश के प्रति समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान आने वाली हर पीढ़ी के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक रहेगा।
शत-शत नमन उन सभी वीरों को, जिनकी वजह से तिरंगा आज भी गर्व से लहराता है।
जय हिंद!
खबरें और भी हैं...