अपना राज्य चुनें
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, आज राजघाट जाकर महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
राजनीति 5 7 hours ago

सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आज राजघाट जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की। वांगचुक ने बताया कि वह महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने गृह राज्य लद्दाख लौट जाएंगे।

सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में कहा कि जिस तरह उन्होंने अपना अनशन शुरू करने से पहले राजघाट जाकर बापू को नमन किया था, उसी तरह अब अनशन समाप्त होने और स्वास्थ्य में सुधार के बाद भी वह सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गौरतलब है कि लंबे अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी सेहत में लगातार सुधार हुआ और अब डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

वांगचुक ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिले समर्थन और शुभकामनाओं ने उन्हें नई ऊर्जा दी। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील भी की।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...