NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और देशभर में उठे विरोध के बीच केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। शिक्षा से जुड़े मुद्दे के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के 25 जुलाई 2026 को इस्तीफा देने के बाद सरकार ने सुधार प्रक्रिया तेज कर दी है।
केंद्र सरकार आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सदन में इस विधेयक को पेश करने की अनुमति का प्रस्ताव रखेंगे।
प्रस्तावित विधेयक में सात प्रमुख संशोधन किए गए हैं। इनका उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और अन्य अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना, जांच और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज एवं मजबूत बनाना तथा दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
सरकार का कहना है कि यह संशोधन 2024 के मूल कानून को और प्रभावी बनाएगा तथा भविष्य में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
खबरें और भी हैं...