मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पांडे दंपत्ति को लेकर , इंदौर पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के सामने कुछ दिन पहले प्रदर्शन करने वाले पांडे दंपति को रिहा करने को लेकर मंत्री विजयवर्गीय का एक पत्र सामने आया जिस पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन उनके घर के सामने प्रदर्शन हुआ था वह विधानसभा से बाहर निकले तब उन्हें पता लगा कि किसी पांडे दंपति ने कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया और उन पर झूठे आरोप लगाए गए। उसको लेकर हाल ही में नेता प्रतिपक्ष से भी उनकी बहस हुई थी जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को सलाह दी कि आगे से झूठे आरोप नहीं लगाएं।
खबरें और भी हैं...