अपना राज्य चुनें
एमएस धोनी ने 45 साल की उम्र में IPL से लिया संन्यास, अब CSK मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर
स्पोर्ट्स 5 6 hours ago

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने 45 साल की उम्र में IPL से संन्यास ले लिया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनका रिश्ता आगे भी जारी रहेगा। धोनी IPL 2027 में टीम के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

संन्यास के बाद धोनी ने अपने दोस्तों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में केक पर ‘थैंक्यू माही भैया, हमें इतनी सारी यादें देने के लिए’ लिखा नजर आया। धोनी के संन्यास की खबर से उनके करोड़ों प्रशंसक भावुक हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...