IPL 2027 Mini Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार टीमों ने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। कई महंगे और अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के लिए अपना पर्स मजबूत किया है। सबसे ज्यादा चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर है। धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर IPL में नजर नहीं आएंगे और टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
BCCI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में 34 विदेशी खिलाड़ी हैं।
KKR ने 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को किया रिलीज
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सबसे चौंकाने वाले फैसलों में से एक लेते हुए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है। पथिराना को 18 करोड़ रुपये में टीम ने खरीदा था। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, रचिन रविंद्र, मुस्तफिजुर रहमान और उमरान मलिक को भी रिलीज किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिलीज किया है। स्टार्क के अलावा नीतीश राणा, पथुम निसांका और बेन डकेट जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को रिलीज किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को अपनी टीम से बाहर कर दिया है।
MS Dhoni अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने खिलाड़ी के रूप में IPL से विदाई ले ली है। फ्रेंचाइजी में वह अब मेंटर की भूमिका निभाएंगे। CSK ने उनके अलावा प्रशांत वीर, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन और कई अन्य खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर और तुषार देशपांडे को रिलीज किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल को टीम से बाहर किया है।
IPL 2027: सभी 10 टीमों की पूरी रिलीज लिस्ट
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन और जैक फॉल्क्स।
2. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, पथुम निसांका, रेहान अहमद और साहिल पारख।
3. गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस ने कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: कॉनर एस्टरहुइजन, ल्यूक वुड, ईशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, पृथ्वीराज यारा और शाहरुख खान।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लवनीत सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक।
5. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी और वानिंदु हसरंगा।
6. मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, केशव महाराज, कृष्ण भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर और ट्रेंट बोल्ट।
7. पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग्स ने कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहाल वढेरा, प्रवीण दुबे, पाइला अविनाश और विशाल निषाद।
8. राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: एडम मिल्ने, इमानजोत चहल, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, रवि सिंह, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर और युद्धवीर चरक।
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, स्वप्निल सिंह और विहान मल्होत्रा।
10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी: अमित कुमार, डेविड पायने, दिलशान मदुशंका, जेराल्ड कोएत्जी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, ट्रेविस हेड, आरएस अंबरीश और ओंकार तरमाले।
IPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितना पैसा बचा?
रिटेंशन के बाद सभी फ्रेंचाइजी के पास बची रकम इस प्रकार है:
टीम
बचा हुआ पर्स
लखनऊ सुपर जायंट्स
₹47.45 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स
₹41.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
₹40.15 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
₹39.50 करोड़
मुंबई इंडियंस
₹32.60 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स
₹28.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
₹27.05 करोड़
पंजाब किंग्स
₹18.60 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
₹14.15 करोड़
गुजरात टाइटंस
₹8.75 करोड़
इस सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे ज्यादा रकम के साथ ऑक्शन में उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम ₹8.75 करोड़ का पर्स बचा है।
16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन
IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के ITC Grand Goa में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।
सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास मिलाकर 297.95 करोड़ रुपये का बजट बचा है। टीमों को कुल 66 खाली जगह भरनी हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।
अब क्रिकेट फैंस की नजरें मिनी ऑक्शन पर टिकी हैं। मथीशा पथिराना, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, ट्रेविस हेड और शिमरोन हेटमायर जैसे बड़े नामों की नीलामी पर खास नजर रहेगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाती है।
खबरें और भी हैं...