अपना राज्य चुनें
रजत पाटीदार ने मचाया तहलका, 48 गेंदों में जड़ दिए नाबाद 135 रन
स्पोर्ट्स 19 1 day ago

इंदौर। भारतीय क्रिकेटर और Royal Challengers Bengaluru (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। उन्होंने 2026 Syed Mushtaq Ali T20 Trophy में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ महज 48 गेंदों में नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

पाटीदार की इस विस्फोटक पारी में 8 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और मैदान पर आते ही उन्होंने गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

48 गेंदों में 135 रन बनाकर रचा इतिहास

रजत पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए असम के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनकी इस पारी ने मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी को नई मजबूती दी।

इंडिया ए के लिए खेलने से इनकार के बाद चर्चा में थे पाटीदार

हाल के दिनों में रजत पाटीदार इंडिया ए के लिए 50 ओवर का क्रिकेट खेलने से इनकार करने को लेकर चर्चा में थे। अब अपने पसंदीदा T20 फॉर्मेट में उन्होंने ऐसी पारी खेली है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

RCB के कप्तान पाटीदार की इस पारी के बाद उनकी बल्लेबाजी और T20 क्रिकेट में उनकी क्षमता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...