अपना राज्य चुनें
न्यूजीलैंड में रोहित-विराट का आखिरी वनडे, फैंस को कहा अलविदा
स्पोर्ट्स 26 2 days ago

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की।

रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया। यह मुकाबला रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी खास रहा, क्योंकि न्यूजीलैंड में यह उनका आखिरी वनडे मैच था।

फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आए रोहित-विराट

  • रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों आखिरी बार भारतीय टीम का हिस्सा बने। अपने अंतिम मुकाबले में रोहित और विराट बड़ी पारी नहीं खेल सके। रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली ने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए। हालांकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को आखिरी बार न्यूजीलैंड में खेलते देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। मैच के बाद रोहित और विराट ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...