भारत और न्यूजीलैंड के बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, टीम इंडिया नहीं हारेगी सीरीज बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टॉस के ठीक बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के चलते मैदान की स्थिति खेलने लायक नहीं रही और अंपायरों को बिना एक भी गेंद फेंके मुकाबला रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में रोमांचक खेल की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, मैच रद्द होने से भारतीय टीम को सीरीज के लिहाज से बड़ा फायदा मिला है।
सीरीज हारने का खतरा टला, भारत के पास ट्रॉफी जीतने का मौका
तीसरा वनडे रद्द होने के बाद भारतीय टीम की सीरीज हारने की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है। पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी थी। अब सीरीज के केवल दो मुकाबले बाकी हैं।
न्यूजीलैंड की टीम अगर बाकी दोनों मैच जीत भी जाती है, तब भी सीरीज 2-2 से बराबर होगी। ऐसे में भारतीय टीम के पास वनडे सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। भारत को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दो मुकाबलों में से किसी एक में जीत दर्ज करनी होगी।
टी20 सीरीज भी 3-2 से जीता था भारत
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इससे पहले खेली गई पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी।
अब वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम 2-0 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है। तीसरा मुकाबला रद्द होने से न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज जीतने का मौका खत्म हो गया है।
पहले दोनों वनडे में भारत ने दर्ज की थी जीत
भारत ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। पहले वनडे में बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
वहीं दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। अब भारतीय टीम की नजरें अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर वनडे सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।
खबरें और भी हैं...