अपना राज्य चुनें
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता, भारतवंशी पत्नी ऊषा वेंस ने बेटे को दिया जन्म
विदेश 11 2 days ago

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) चौथी बार पिता बने हैं। उनकी भारतवंशी पत्नी और अमेरिका की सेकंड लेडी ऊषा वेंस (Usha Vance) ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। दंपति ने अपने नवजात बेटे का नाम एलेक नील वेंस (Alec Neil Vance) रखा है।

जेडी वेंस और ऊषा वेंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और परिवार के अन्य बच्चे अपने छोटे भाई के आगमन से बेहद खुश हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 150 से अधिक वर्षों में यह पहली बार हुआ है, जब किसी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है।

एलेक नील वेंस दंपति की चौथी संतान हैं। इससे पहले उनके तीन बच्चे—इवान, विवाक और मिराबेल हैं।

ऊषा वेंस ने वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में बेटे को जन्म दिया। जेडी वेंस और ऊषा वेंस ने अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम का देखभाल और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...