अपना राज्य चुनें
भारत के सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, S-500 तकनीक विकसित करने में सहयोग की पेशकश
विदेश 4 1 day ago

भारत के महत्वाकांक्षी सुदर्शन चक्र एयर डिफेंस प्रोजेक्ट को लेकर रूस ने बड़ा प्रस्ताव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने भारत के साथ मिलकर अपने अत्याधुनिक S-500 एयर डिफेंस सिस्टम पर आधारित तकनीक विकसित करने की इच्छा जताई है।

रिपोर्ट में रूसी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मॉस्को भारत के साथ इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। यदि यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो भारत की स्वदेशी वायु रक्षा क्षमता को नई मजबूती मिल सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले रूस ने भारत को सीधे S-500 एयर डिफेंस सिस्टम बेचने की मंजूरी नहीं दी थी। इसकी वजह रूस ने यूक्रेन युद्ध के दौरान अपनी परिचालन (ऑपरेशनल) जरूरतों को बताया था।

हालांकि, अब तकनीकी सहयोग की पेशकश को भारत-रूस रक्षा संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फिलहाल दोनों देशों की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस मामले में आगे होने वाले घटनाक्रम पर रक्षा विशेषज्ञों और रणनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी हुई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...