अपना राज्य चुनें
शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करेंगी सरेंडर, गिरफ्तारी और हत्या की आशंका जताई
विदेश 6 2 days ago

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने निर्वासन के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इसी साल दिसंबर के आसपास अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। उनके साथ अवामी लीग के अन्य निर्वासित नेताओं के भी बांग्लादेश लौटने की संभावना है।

शेख हसीना ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा है कि देश लौटते ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनकी हत्या तक की जा सकती है। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगी और बांग्लादेश लौटकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं और अपने देश वापस जाकर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होना चाहती हैं। उनके इस बयान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में राजनीतिक परिस्थितियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब उनके संभावित लौटने के ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, उनके लौटने की योजना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...