अपना राज्य चुनें
GFS Galaxy जहाज पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, 11 भारतीयों में से 10 सुरक्षित, एक लापता
विदेश 2 8 hours ago

अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को एक बार फिर झड़प देखने को मिली है. इसका सबसे बड़ा कारण ओमान के तट पर साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमला था. इस हमले से अब भारत भड़क गया है. विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भारत GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले की निंदा करता है. जानकारी दी गई कि जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे. इसमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. उसकी तलाश के लिए रेसक्यू अभियान जारी है.

भारत ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है. ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर 1 भारतीय को खोजने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारत ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का भी आभार जताया. भारत ने कहा कि होर्मुज में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. ऐसे हमले न सिर्फ समुद्री व्यापार बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं. इसलिए सभी पक्षों को तुरंत तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...