अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। देश के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की रणनीति सफल साबित हो रही है और इसके परिणाम जल्द ही दुनिया के सामने होंगे।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पहले वेनेज़ुएला में सफलता हासिल की और अब ईरान को लेकर भी बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “वेनेज़ुएला जीता, अब हम ईरान में बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं और बहुत जल्द हमारी मेहनत का फल दुनिया के सामने होगा।”
हालांकि, ट्रंप ने अपने संबोधन में इस कथित “बड़ी जीत” के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी और न ही किसी सैन्य या कूटनीतिक कार्रवाई का उल्लेख किया। उनके बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ऐसे में ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्रीय हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। फिलहाल, ट्रंप के दावों पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खबरें और भी हैं...