अपना राज्य चुनें
स्पेन की शानदार जीत! फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा
स्पोर्ट्स 11 2 days ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. डलास के एटीएंडटी स्टेडियम (AT&T Stadium) में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और दोनों हाफ में एक-एक गोल दागकर फ्रांस की चुनौती खत्म कर दी.

अब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 20 जुलाई को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच 16 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. यूरोपीय चैंपियन स्पेन पिछले 37 मैचों से अजेय है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है. फ्रांस के खिलाफ भी उसकी मजबूत डिफेंस लाइन ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया.

स्पेन को 22वें मिनट में बढ़त मिली. फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिन्ये ने लामिन यमाल पर फाउल किया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी दी. मिकेल ओयार्जाबेल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी. ओयार्जाबेल का टूर्नामेंट में यह 5वां गोल था. पहले सेमीफाइनल का फर्स्ट हाफ समाप्त होने पर स्पेन ने फ्रांस पर एक गोल की बढ़त बना ली थी और उम्मीद थी कि किलियन एम्बाप्पे की टीम दूसरे हाफ में वापसी करेगी.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...