अमेरिका ने भारत पर लगाया 10% टैरिफ, 17 देशों पर नई व्यापारिक कार्रवाई
अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह फैसला फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े नियमों के तहत लिया गया है। नए टैरिफ शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं।
भारत को मिली राहत
शुरुआत में अमेरिका ने भारत पर 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, भारत सरकार द्वारा अपनी विदेशी व्यापार नीति में संशोधन कर जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया।
किन देशों पर कितना टैरिफ?
अमेरिका ने कुल 60 देशों पर यह कार्रवाई की है। इनमें भारत, कनाडा, बांग्लादेश, पाकिस्तान और ब्रिटेन सहित 17 देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। वहीं चीन, जापान सहित 43 अन्य देशों को 12.5 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
क्या होगा असर?
नए टैरिफ का असर भारत के कई निर्यात क्षेत्रों पर पड़ सकता है। हालांकि, व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि 12.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत की कटौती यह संकेत देती है कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंध अब भी मजबूत बने हुए हैं।
भारत-अमेरिका व्यापार पर नजर
अमेरिका, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारतीय निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
खबरें और भी हैं...