मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को Brent Crude Oil की कीमत 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जो पिछले कई दिनों का उच्चतम स्तर है।
Brent Crude Futures 2.37% की बढ़त के साथ 90.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं US West Texas Intermediate (WTI) क्रूड भी 2.07% बढ़कर 84.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। पिछले सप्ताह Brent में करीब 15.9% और WTI में 15.5% की तेजी दर्ज की गई, जो इस साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़तों में शामिल है।
तनाव की सबसे बड़ी वजह Strait of Hormuz है, जहां से दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल का व्यापार होता है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों और समुद्री गतिविधियों के कारण इस रणनीतिक मार्ग से तेल की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को केवल चार जहाज इस मार्ग से गुजर सके, जबकि एक दिन पहले यह संख्या आठ थी। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार को आशंका है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में लंबे समय तक व्यवधान रहने से वैश्विक सप्लाई प्रभावित होगी और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मौजूदा वैश्विक तेल भंडार पिछले पांच वर्षों के सबसे निचले स्तरों के आसपास हैं। ऐसे में यदि आपूर्ति और प्रभावित होती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
खबरें और भी हैं...