अपना राज्य चुनें
Swiggy Instamart ने शुरू की LPG सिलेंडर की क्विक डिलीवरी, 30-45 मिनट में मिलेगी गैस
बिज़नेस 10 13 hours ago

ऑनलाइन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart ने ग्राहकों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क्विक डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। अब ग्राहक ऐप के माध्यम से 5 किलो और 10 किलो के HP Navya Composite LPG Gas Cylinder आसानी से ऑर्डर कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, ऑर्डर किए गए सिलेंडर की होम डिलीवरी 30 से 45 मिनट के भीतर की जाएगी। इस नई सुविधा का उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक एलपीजी डिलीवरी उपलब्ध कराना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में भी गैस सिलेंडर आसानी से मिल सके।

Swiggy Instamart का यह कदम क्विक कॉमर्स सेक्टर में अपनी सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है और आने वाले समय में इसे अन्य शहरों तक भी विस्तार दिया जा सकता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...