भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने T20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह इस प्रारूप में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम अब 346 T20 मैचों में 402 विकेट दर्ज हैं।
भारतीय गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार 366 विकेट के साथ दूसरे, जबकि जसप्रीत बुमराह 354 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पीयूष चावला 329 और रविचंद्रन अश्विन 323 विकेट लेकर टॉप-5 में शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...