झारखंड: JPSC-JSSC सुधार मंच का बड़ा ऐलान, 20 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। JPSC-JSSC सुधार मंच ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
छात्र JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। मंच का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई करे।
घेराव के ऐलान के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सियासी हलचल भी बढ़ सकती है।
खबरें और भी हैं...