अपना राज्य चुनें
बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत
राजनीति 4 18 hours ago

पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामपुरहाट शहर में अपने घर के पास स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव मिला है।

रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे बनर्जी का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आशीष बनर्जी का शव आज सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में लटका हुआ पाया गया। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार के विधायक रह चुके हैं। आशीष बनर्जी इस साल बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के ध्रुबा साहा से हार गए थे।

बंगाल में ममता बनर्जी के शासनकाल के दौरान आशीष बनर्जी ने बंगाल के शिक्षा और कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया था।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...