ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) द्वारा किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बर्नहैम ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
56 वर्षीय एंडी बर्नहैम पिछले 10 वर्षों में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने हैं। ऐसे समय में उन्होंने देश की कमान संभाली है, जब ब्रिटेन बढ़ती महंगाई, धीमी आर्थिक वृद्धि और सार्वजनिक सेवाओं की चुनौतियों का सामना कर रहा है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद एंडी बर्नहैम ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महंगाई पर नियंत्रण पाने और स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सार्वजनिक सेवाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया है।
कार्यभार संभालने के साथ ही बर्नहैम के सामने नई कैबिनेट के गठन की बड़ी चुनौती है। खासकर वित्त मंत्री के पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पद के लिए पाकिस्तानी मूल की मौजूदा गृह मंत्री शबाना महमूद का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इससे पहले एड मिलिबैंड को संभावित दावेदार माना जा रहा था।
नई सरकार के गठन और कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर अब पूरे ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।
खबरें और भी हैं...