अपना राज्य चुनें
अपने रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर भाई की रिहाई के लिए कोर्ट पहुंचीं यह एक्ट्रेस
देश 27 2 months ago

एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो अपने रिटायर्ड भाई विक्रांत कुमार जेटली को लेकर सुर्खियों में हैं. सेलिना के भाई विक्रांत पिछले एक साल से यूएई के जेल में बंद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल सिक्योरिटी की चिंताओं के तहत विक्रांत तो हिरासत में लिया गया था. इस मामले में अब सेलिना ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कोर्ट में अपने भाई के लिए मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने भाई को लेकर बात की है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...