अपना राज्य चुनें
छत्तीसगढ़ में सामने आए ₹182.98 करोड़ के ओवरटाइम पेमेंट घोटाले
देश 4 3 hours ago

छत्तीसगढ़ में सामने आए ₹182.98 करोड़ के ओवरटाइम पेमेंट घोटाले ने राज्य की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड (CDL) के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, साल 2019 से 2024 के बीच मैनपावर एजेंसियों को ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त कार्य दिवसों के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि इनमें कई बिल फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर बनाए गए थे और इस रकम का इस्तेमाल कथित कमीशन और निजी फायदे के लिए किया गया।

जांच में कई कंपनियों और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिन पर सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिलिंग के जरिए बड़ा आर्थिक घोटाला करने का आरोप है। एजेंसियां अब पैसों के लेनदेन और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...