अपना राज्य चुनें
विदेश में बसने के लिए सबसे बेहतरीन देश कौन सा? RUMAVI Index 2026 में Estonia नंबर-1, India 100वें स्थान पर
बिज़नेस 7 1 day ago

विदेश में बसने का सपना देखने वालों के लिए RUMAVI Global Relocation Index 2026 की नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में Estonia को दुनिया का सबसे बेहतरीन देश बताया गया है। इसके बाद Singapore दूसरे और Malaysia तीसरे स्थान पर हैं।

192 देशों की इस वैश्विक रैंकिंग में India को 100वां स्थान मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी ताकत कम लागत में रहने की सुविधा, किफायती आवास और मजबूत Startup Ecosystem है। यही वजह है कि भारत कई उद्यमियों और पेशेवरों के लिए आकर्षक विकल्प बना हुआ है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Business Opportunities की सीमित उपलब्धता, खराब Air Quality और विदेशी नागरिकों के लिए सीमित Property Rights जैसी चुनौतियों ने भारत की रैंकिंग को प्रभावित किया है।

वहीं, उद्यमियों और टैक्स-फ्रेंडली देशों की सूची में Singapore ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा Estonia और Switzerland भी कारोबार शुरू करने के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा देशों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में बसने के लिए केवल कम टैक्स ही नहीं, बल्कि बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत बैंकिंग सिस्टम, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...