ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि स्टार्मर जल्द ही पद छोड़ने वाले हैं। अब स्टार्मर के आधिकारिक ऐलान के बाद ट्रंप की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर स्टार्मर ने कहा है कि वह सत्ता का सुचारु और व्यवस्थित हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे। नए नेता के चुने जाने तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे।स्टार्मर पर पिछले कुछ समय से उनकी ही लेबर पार्टी के सांसदों और नेताओं का दबाव बढ़ रहा था। स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन, गिरती लोकप्रियता और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को उनके इस्तीफे की बड़ी वजह माना जा रहा है।इस्तीफे के बाद अब लेबर पार्टी में नए नेता की तलाश शुरू होगी। कई रिपोर्ट्स में एंडी बर्नहैम को संभावित उत्तराधिकारी और प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है।उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में स्टार्मर की नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया था कि वह जल्द ही पद छोड़ देंगे। स्टार्मर के इस्तीफे के ऐलान के बाद यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
खबरें और भी हैं...