अपना राज्य चुनें
डूबने लगी 14 भारतीयों को ले जा रही नाव, US Navy ने बचाने में की मदद
विदेश 6 1 day ago

ओमान के तट के पास 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही एक नाव रविवार को समुद्र में डूबने लगी, जिसके बाद अमेरिकी नौसेना, भारतीय नौसेना और एक व्यापारी जहाज की मदद से बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव ओमान के रस अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में संकट में फंस गई थी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. सरकारी सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी नौसेना को रविवार सुबह धौ के संकट में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को अलर्ट जारी किया, ताकि समय रहते बचाव अभियान शुरू किया जा सके.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...